मथुरा, फरवरी 24 -- जग प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन करने के लिए 25 फरवरी से प्रस्तावित लाइव प्रसारण के लिए कमेटी द्वारा अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिसके अंतर्गत सोमवार को मंदिर के गेट नंबर एक के बाद स्थापित हुई पानी की टंकी के ऊपर लाइव प्रसारण के लिए एलईडी बाल (टीवी स्क्रीन ) लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। गौरतलब है कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में लगातार बढ़ती दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को आराध्य ठाकुर बांके बिहारी के सुगम दर्शन करने के उद्देश्य से लाइव प्रसारण के प्रयास पिछले काफी दिनों से किया जा रहे थे। कमेटी द्वारा पिछले दिनों यह भी घोषणा की गई थी कि होली महोत्सव से श्रद्धालुओं को बांके बिहारी के लाइव प्रसा...