मथुरा, मार्च 2 -- वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी महाराज मंदिर में होली के उत्सव को लेकर मंदिर प्रशासन ने कमर कस ली है। साथ ही स्पेशल एडवाइजरी भी जारी की है। मंदिर प्रबंधन ने उन भक्तों से मंदिर न आने की अपील की है, जिन्हें रंगों से एलर्जी है या जो रंगों को लेकर असहज महसूस करते हैं। बीमार, बुढ़े और बच्चों से भीड़ के कारण मंदिर न आने की अपील भी की है। दरअसल दर्शनार्थियों से किसी भी प्रकार का रंग मंदिर में न लाने के लिए कहा गया है। दरअसल ठाकुरजी की प्रसादी का रंग भक्तों पर डाला जायेगा। मंदिर प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि श्रद्धालु किसी भी प्रकार का रंग, गुलाल या प्रसाद अपने साथ मंदिर न लाएं। ठाकुरजी की प्रसादी का रंग ही भक्तों पर डाला जाएगा, जो शुद्धता के साथ तैयार किया गया होगा। भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे दूर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.