मथुरा, मार्च 18 -- बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के पीए के परिजनों और प्रोटोकॉल कर्मियों के साथ सुरक्षागार्डों ने मारपीट कर दी। महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई व नायब तहसीलदार के अर्दली का सिर फोड़ दिया। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर शनिवार की रात कोतवाली में सुरक्षागार्डों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद माया नरौलिया के पीए सौरभ कुमार शनिवार को अपने परिजनों के साथ ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने आए थे। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से नायब तहसीलदार अनमोल गर्ग, लेखपाल संजय कुमार, सौरव कुमार आदि की ड्यूटी वीआईपी दर्शन कराने को लगाई गई थी। आरोप है कि गेट नम्बर दो और चार के बीच लगे बैरियर से निकलने को लेकर नायब तहसीलदार के अर्दल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.