मथुरा, अप्रैल 6 -- ठाकुर बांकेबिहारी महाराज मंदिर की दान पेटिका में आई धनराशि की गिनती के दौरान बैंक अधिकारी नोटों की गड्डियां चोरी करता रहा। शक होने पर शनिवार को सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। रिकॉर्ड में बैंक अधिकारी गुरुवार और शुक्रवार को भी चोरी करते हुए दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़ कर कोतवाली ले आई। यहां से दो दिन हुई चोरी की रकम बरामद करने के लिए उसके घर पर छापा मारा गया, जहां से 9.50 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं। बांकेबिहारी मंदिर में तीन दिन से दान पेटिकाओं में आने वाली धनराशि की गिनती की जा रही है। मंदिर में कुल 16 दान पेटिकाएं हैं, जिनको मंदिर के कर्मचारियों द्वारा जगमोहन के बाहर बरामदे में एक-एक करके खोला जाता है। मंदिर का खाता विद्यापीठ चौराहा स्थित कैनरा बैंक की शाखा में हैं। मंदिर से बैंक को पत्र मिलने के बाद ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.