हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 20 -- सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित बांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए फिर ठाकुर जी के जगमोहन से दर्शन कराने की अपील की। गुरुवार को हुई आपातकालीन बैठक में पूर्व बैठक के प्रस्ताव की पुष्टि की गयी। साथ ही सख्ती बरतते हुए मीडिया कर्मियों को मंदिर प्रांगण व जगमोहन आदि क्षेत्रों में कवरेज करने या इंटरव्यू लेने पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि मंगलवार को हाईपावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 12वीं बैठक के प्रस्ताव संख्या दो में ठाकुरजी को गर्भ गृह से बाहर लाकर विराजमान करने का अनुरोध गोस्वामियों से किया गया था। इसके बाद बुधवार को सुबह जगमोहन में ठाकुर बांके बिहारी महाराज को विराजमान करने के साथ मंदिर के गर्भ गृह के द्वार पर ताला व जंजीर लगाए जाने की घटना से आक्रोशित सेवायत गोस्वामियों ने विरोध प्...