गया, दिसम्बर 16 -- इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग पर बांकेबाजार थाना क्षेत्र के डुमरावां मोड़ के पास सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब जोंधी गांव निवासी अरबाज (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय कय्यूम, और डुमरिया निवासी नेहाल (30 वर्ष) एक ही बाइक से शेरघाटी की ओर जा रहे थे। बताया गया कि डुमरावां मोड़ के समीप सामने से आ रही एक ट्रक के किनारे से बाइक टकरा गई, जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाकर आनन-फानन में बांकेबाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस दुर्घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए ...