देवघर, दिसम्बर 3 -- देवघर, प्रतिनिधि सीमावर्ती राज्य बिहार के बांका जिले से चोरी हुई मैजिक वाहन मोहनपुर पुलिस ने मंगलवार को देवघर-दुमका मुख्य सड़क पर स्थित मोहनपुर थाना के सिरसा नुनूथर गांव के पास से बरामद किया। पुलिस को गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें मछली लदी मिली। मौके से गाड़ी चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने पूछताछ की। जानकारी के अनुसार लगभग एक माह पहले बांका जिले से मैजिक चोरी हुई थी। गाड़ी मालिक ने इसकी शिकायत बांका थाने में दर्ज भी कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी का लोकेशन मोहनपुर क्षेत्र में होने का सुराग मिला, उसके बाद स्थानीय पुलिस को भी सतर्क किया गया। मंगलवार सुबह दैनिक जांच के क्रम में पुलिस को सिरसा नुनूथर के पास संदिग्ध स्थिति में एक मैजिक वाहन दिखा। पुलिस टीम ने वाहन रोककर जांच की। गाड़ी में मछली की ख...