भागलपुर, मार्च 8 -- बांका । निज संवाददाता देर रात बांका से अमरपुर आ रहे एक व्यक्ति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा महगामा मोड़ के समीप हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे। फिलहाल, घायल व्यक्ति की पहचान और उसकी स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.