बांका, फरवरी 21 -- बांका, संवाददाता। बांका जिला के 34 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को भी मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। सभी केंद्रों पर निर्धारित समय से परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। देर से पहुंचने वाले छात्रों को नियमों के अनुसार प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। केंद्राधीक्षकों की निगरानी में सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति दी गई। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और कदाचार पर सख्त नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

हिंदी हि...