भागलपुर, मई 10 -- बांका। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले में बढ़ते भूमि विवादों के त्वरित समाधान को लेकर शनिवार को बांका थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों की उपस्थिति में आम जनता की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। जनता दरबार में दर्जनों ग्रामीण अपनी भूमि संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे। विवादों में ज़्यादातर मामले ज़मीन के बंटवारे, दखल-दब्जा, दाखिल-खारिज तथा सीमांकन से जुड़े हुए थे। अधिकारियों ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पक्षों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.