बांका, दिसम्बर 1 -- बांका, निज संवाददाता। बांका शहर और आसपास के क्षेत्रों में फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगे वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे यातायात व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ रहा है। पटना ट्रैफिक मुख्यालय के निर्देश पर जिले के सभी एनएच और स्टेट हाईवे पर हाईवे पेट्रोलिंग वाहन रोस्टर के मुताबिक तैनात किए जाते हैं,जिसमें लगे रडार गन और नंबर प्लेट स्कैनर ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों को ऑटो स्कैन कर ऑनलाइन चालान जेनरेट करते हैं। लेकिन इसी तकनीक आधारित प्रक्रिया के बीच अब एक नई चुनौती खड़ी हो गई है। हाल ही में कटोरिया-जयपुर क्षेत्र के एक वाहन मालिक के मोबाइल पर चालान का मैसेज आया, जबकि दावा किया गया कि उस दिन उनकी गाड़ी घर में खड़ी थी और वे बांका आए ही नहीं थे। शिकायत पर जांच हुई तो पता चला कि अलीगंज रोड से लकड़ीकोला की ओर जा रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.