बांका, जनवरी 6 -- बांका, जीतेन्द्र कुमार झा। बांका जिले में महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां नेत्रहीन छात्राएं मार्शल आर्ट की कला सीखकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांका में अध्ययनरत करीब एक दर्जन नेत्रहीन बच्चियां इन दिनों आत्मरक्षा के उद्देश्य से मार्शल आर्ट का विशेष प्रशिक्षण ले रही हैं। दृष्टिहीनता जैसी चुनौती के बावजूद इन छात्राओं का आत्मविश्वास और जज्बा देखकर हर कोई प्रेरित हो रहा है। विद्यालय परिसर में प्रशिक्षक नीलेश कुमार सिंह की देखरेख में बच्चियों को मार्शल आर्ट के विभिन्न स्टेप, पंच, किक, संतुलन बनाने की तकनीक और आत्मरक्षा के बुनियादी गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि नेत्रहीन छात्राएं स्पर्श, आवाज और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.