भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर। बांका की रहने वाली महिला उर्मिला देवी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। घटना को लेकर मृतका की भाभी रिंकू देवी ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि शनिवार को उनके ननदोई बाहर धान बेचने गए थे। तभी उनकी ननद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल फिर उसे मायागंज लाया गया। इलाज के दौरान ही शनिवार की रात ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.