बांका, जनवरी 21 -- बांका, वरीय संवाददाता। बांका जिला में खाद एवं उर्वरक विक्रेताओं से जांच के नाम पर कथित जबरन वसूली का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि कृषि कार्यालय का कृष्णकांत नामक एक कर्मी स्वयं को एडीसी बताकर जिले के विभिन्न उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर पहुंचता है और जांच के बहाने मानसिक रूप से प्रताड़ित कर लाखों रुपये की वसूली करता है। इस संबंध में एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, हालांकि हिंदुस्तान अखबार इनकी पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर बांका जिले के थोक उर्वरक विक्रेता मोहन ठाकुर ने कृषि विभाग के सचिव एवं बांका डीएम सहित अन्य विभागीय पदाधिकारियों को लिखित शिकायत दी है। शिकायत पत्र के साथ उन्होंने संबंधित ऑडियो भी उपलब्ध कराए हैं। अपने आवेदन में मोहन ठाकुर ने आरोप लगाया है कि एक कर्मी, जो कृषि कार्यालय बा...