बांका, फरवरी 23 -- बांका, हिटी। जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की तैनाती की गई थी। प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई। कई केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी गई, जबकि उड़नदस्ता दल भी लगातार निरीक्षण करता रहा। सुबह पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले ही परीक्षार्थियों की लंबी कतारें केंद्रों के बाहर देखी गईं। छात्र-छात्राएं समय से पूर्व पहुंचकर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करते नजर आए। अभिभावक भी केंद्रों के बाहर अपने बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.