बांका, फरवरी 5 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले में गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा 33 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। दोनों पालियों में कुल 284 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए, जबकि एक भी छात्र को नकल के आरोप में निष्कासित नहीं किया गया। परीक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की निगरानी में परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 9105 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 8999 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। इस पाली में 106 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में भूगोल शास्त्र की परीक्षा हुई। इसमें 10607 छात्रों के स्थान पर 10429 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 178 छात्र अनुपस्थित पाए गए। जिला प्रशासन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.