बांका, फरवरी 7 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्वक एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और निगरानी के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दोनों पालियों में मिलाकर कुल 326 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। प्रथम पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें निर्धारित 9,226 परीक्षार्थियों के स्थान पर 9,116 परीक्षार्थी ही शामिल हुए, जबकि 110 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा में 12,488 परीक्षार्थियों के बदले 12,272 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 216 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से कदाचार या गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली। दोनों पालियों में एक भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.