बांका, फरवरी 4 -- बांका, एक संवाददाता। आरएमके स्कूल मैदान में जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में वर्ष 2025-26 सत्र के लिए अंडर-19 और अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन हेतु दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में बांका जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 66 युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चयन प्रक्रिया के बाद दोनों आयु वर्ग की टीमों के लिए 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए चयनकर्ताओं की एक अनुभवी टीम मौजूद रही। चयनकर्ताओं में बिहार रणजी टीम के वर्तमान खिलाड़ी हिमांशु कुमार, शंभूगंज विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार तथा हरिमोरा फ्रेंड जोसेफ स्कूल के शारीरिक शिक्षक ललन कुमार शामिल थे। इन विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, खेल कौशल और प्रदर्शन का बारीकी से निरीक्षण...