पीलीभीत, नवम्बर 27 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम जटपुरा निवासी नन्ही देवी पत्नी बालक राम ने थाना न्यूरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि 19 नवंबर को वह अपने प्लाट में कंडे थोप रही थी। तभी पड़ोस की नन्ही देवी पत्नी पत्नी नंदलाल और उनके पुत्र योगेश उसे गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बांका मार कर उसको घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। न्यूरिया पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...