बांका, फरवरी 27 -- बांका, एक संवाददाता। बांका पुलिस ने बिहार पुलिस सप्ताह 2025 के अवसर पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र नाथ वर्मा के निर्देश पर पुलिस केंद्र बांका में निःशुल्क डेंटल शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में डॉ. दिनेश पंडित, डॉ. ममता पंडित एवं डॉ. पिंकी सिंह की टीम ने 200 से अधिक मरीजों का निःशुल्क उपचार किया। मौके पर डीएम अंशुल कुमार, एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा, प्रशिक्षु आइपीएस अनिकेत कुमार, पुअनि श्रीकांत प्रसाद सिंह , बांका थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। शिविर में डॉक्टरों के द्वारा महत्वपूर्ण जांचें और जानकारी दी गई जिसमें गलत तरीके से ब्रश करने से होने वाले नुकसान और सही ब्रशिंग तकनीक की जानकारी। 50-60 मरीजों में मसूड़ों की बीमारियाँ, जैसे खून आना, बदबू आना और सूजन की समस्या पाई गई। 2 मरीजों में प्रारंभ...