बांका, फरवरी 23 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के पुलिस केंद्र में शीघ्र ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त इंडोर स्टेडियम और मल्टी जिम का निर्माण प्रस्तावित है। पुलिस बल की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और फिटनेस को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन ने यह महत्वपूर्ण पहल किया है।जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर खेल विभाग ने पुलिस केंद्र परिसर के भीतर उपयुक्त स्थल का चयन कर राज्य मुख्यालय को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, जिला खेल पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी ने पुलिस केंद्र में उपलब्ध भूमि का निरीक्षण कर इंडोर स्टेडियम एवं मल्टी जिम निर्माण के लिए स्थल चिन्हित किया। प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट,टेबल टेनिस हॉल तथा कुश्ती के लिए विशेष मैट एवं प्रशिक्षण क्षेत्र विकसित किए जाने की योजना है। इसके अतिरि...