मुंगेर, फरवरी 15 -- संग्रामपुर, एसं.। संग्रामपुर प्रखंड के नवगईं पंचायत स्थित माता पीड़ाहारी स्टेडियम में स्व. शिवनंदन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन सुनील सिंह राठौर ने किया। उद्घाटन मुकाबला बांका जिले की भीतिया पंचायत और मुंगेर जिले की खुदिया पंचायत के बीच खेला गया। टॉस जीतकर भीतिया टीम ने खुदिया टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी खुदिया टीम ने 115 रन बनाया। भीतिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते सात विकेट से मैच जीत लिया। खुदिया टीम की ओर से निर्मल एकमात्र सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विक्रम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.