बांका, फरवरी 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। नगर परिषद बांका द्वारा शहर में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्रों में आम नागरिकों की सुविधा के लिए 5 सेट सुलभ शौचालय स्थापित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त एक सेट सामुदायिक शौचालय वार्ड संख्या 01 के एकसिंघा स्थित लैया टोली में बनाया जाएगा। इस पूरी योजना पर करीब 68 लाख 10 हजार रुपये की लागत आएगी। शहर के बाजारों में वर्षों से सार्वजनिक शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं थी। दुकानदारों, ग्राहकों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर महिलाओं के लिए यह समस्या अत्यंत गंभीर थी। चूंकि शौचालय नहीं होने के कारण उन्हें हमेशा असुविधा और असुरक्षा दोनों का अनुभव होता था। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए नगर परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.