बांका, मई 30 -- बांका, कार्यालय संवाददाता। बांका नगर परिषद के मुख्य पार्षद उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू है। नामांकन के दूसरे दिन गुरूवार को भी एक भी उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल नहीं किया। साथ ही गुरूवार को काई एनआर भी नहीं कटाया गया। एसडीओ राजकुमार ने बताया कि अबतक एक भी नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया गया है। मात्र दो एनआर बुधवार को ही कटाया गया। उन्होंने बताया कि नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किया गया है। पूरे नगर क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.