बांका, अगस्त 9 -- बांका, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की गई, जिसके उपरांत 1 अगस्त 2025 से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिनांक 12 अगस्त 2025 को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। बांका जिले के सभी प्रखंडों में कुल 55 जगहों पर संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम नगर भवन में होगा। इसके लिए डीएम नवदीप शुक्ला ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता कुमार सौरभ सहित अन्य पदाधिकारियों को निर्देश जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.