बांका, जनवरी 2 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर परिषद के करहरिया मोहल्ले के वार्ड संख्या 10 में नल-जल योजना के तहत आपूर्ति किया जा रहा पानी लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बनते जा रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि, जलमीनार से सप्लाई होने वाला पानी अत्यधिक आयरनयुक्त है, जिससे न केवल पानी का रंग लाल-पीला दिखाई देता है, बल्कि उसमें से दुर्गंध भी आती है। मजबूरी में लोग इसी पानी को पीने और दैनिक उपयोग में लाने को विवश हैं। वार्डवासियों के अनुसार, नल से निकलने वाले पानी में अक्सर टंकी में जमा कचरा भी बाहर आ जाता है। बाल्टी और बर्तनों में पानी भरने पर तलछट साफ दिखाई देती है। आलम यह है कि, कपड़े धोने पर उन पर लाल दाग पड़ जाते हैं। जिस कारण वार्डवासीयों में त्वचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.