बांका, फरवरी 4 -- बांका, निज संवाददाता। बांका जिले के सभी 33 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित हो रही है। मंगलवार को परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों को मिलाकर कुल 221 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। राहत की बात यह रही कि कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी को निष्कासित नहीं किया गया। मंगलवार को प्रथम पाली में गणित तथा द्वितीय पाली में पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 5897 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 5824 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 73 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 7350 परीक्षार्थियों के स्थान पर 7202 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 148 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था क...