बांका, जनवरी 31 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार कोई जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह ने कहा कि "गोली से गांधी का अंत हो सकता है, लेकिन बोली और विमर्श ने गांधी को आज भी भारत की सीमाओं के पार जीवित रखा है।" उन्होंने कहा कि, आज जब समाज हिंसा, असहिष्णुता और वैमनस्य के दौर से गुजर रहा है, तब गांधी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। गांध...