भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर। बांका जिले के रजौन के रहने वाले युवक मुकेश कुमार की एक्सीडेंट में जख्मी होने पर मौत हो गई। घटना को लेकर उसके पिता छोटेलाल ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि सात फरवरी को उनका बेटा बाइक से बाजार गया था। संतुलन बिगड़ने पर वह गिर पड़ा। जख्मी होने पर पहले रजौन फिर मायागंज में भर्ती कराया गया। मंगलवार की अलसुबह उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...