भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता बांका जिले के शंभूगंज स्थित पिपरा गांव में 19 फरवरी को वृद्ध महिला पिंकी देवी को घर के सामने वाली सड़क पर बाइक सवार ने धक्का मार दिया। गंभीर हालत में वृद्ध को मायागंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में मंगलवार को शाम 4.00 बजे डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में वृद्धा के बेटे प्रभाष कुमार साह ने बरारी स्थित कैंप थाने में मंगलवार को फर्द बयान दर्ज कराया। उन्होंने बाइक सवार पर आरोप लगाते हुए मृत्यु का कारण बताया है। मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...