बांका, जनवरी 9 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के झखरा पंचायत स्थित मेहरपुर महादलित टोला गांव के 150 घरों तक रास्ता पहुंचने की ग्रामीणों में आस जग चुकी है। गांव के लोग खुश हैं । बताया कि आजादी के बाद आज तक सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ जो अब बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं अंचल प्रशासन ने अमीन भेजकर जमीन की पैमाइश कराई। अमीन संगीता कुमारी के नेतृत्व में जमीन नापी कराई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया कि आजादी तो मिल गई। लेकिन गांव में आज तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो सका है। खासकर बरसात के दिनों गांव टापू में तब्दील हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते तीन चार दिनों से जमीन की पैमाइश की जा रही है। जिसमें सरकारी रास्ता का खजाना निकल पड़ा। जिससे रास्ता निर्माण की आस जग उठी। ग्रामीण अनुज दास, अनुप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.