भागलपुर, मई 21 -- बांका। थाना क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय बोड़ा इन दिनों असामाजिक तत्वों के निशाने पर है। बीते रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर में लगे समरसेबल पंप की चोरी कर ली। चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। विद्यालय प्रशासन के अनुसार समरसेबल पंप के सहारे मध्यान्ह भोजन योजना (मिड डे मील) के लिए पानी की व्यवस्था की जाती थी। पंप की चोरी से अब खाना बनाने में कठिनाई उत्पन्न हो गई है, जिससे बच्चों के भोजन पर असर पड़ा है। विद्यालय के एचएम (प्रधानाध्यापक) ने इस घटना की जानकारी सुईया थानाध्यक्ष को दी है और अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...