भागलपुर, जनवरी 3 -- बांका । निज प्रतिनिधि सुईया पुलिस ने हरदेडीह गांव में छापेमारी अभियान के दौरान एक शराबी भीम सिंह को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है। शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...