भागलपुर, जनवरी 9 -- बांका। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने महिलाओं को आयरन, कैल्शियम सहित जरूरी दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण और पोषण पर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर का उद्देश्य माताओं और नवजातों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है। बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.