बांका, जनवरी 1 -- धोरैया(बांका), समाज सूत्र। पटवा मानिकपुर सड़क मार्ग के पटवा गांव के समीप साइकिल व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी व्यक्ति पटवा गांव निवासी लक्ष्मण रजक(50) बताया गया। जख्मी हालत में लक्ष्मण को धोरैया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर इलाज को लेकर भागलपुर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार लक्ष्मण अपने खेत का काम कर साइकिल से वापस अपने घर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार ने लक्ष्मण को जोरदार टक्कर देते हुए घटना स्थल से फरार हो गया। इस घटना में लक्ष्मण का पैर पूरी तरह से टूटने के साथ ही अन्य चोटे भी आयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.