भागलपुर, जनवरी 12 -- बांका। समाजवादी नेता और आजादी के सिपाही रहे धिरेंद्र प्रसाद यादव का सोमवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। धिरेंद्र प्रसाद यादव स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े रहे और जीवन भर समाजवादी विचारधारा के लिए काम किया। वे गरीबों, किसानों और मजदूरों की आवाज माने जाते थे। उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि उनके जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.