बांका, जनवरी 10 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। फॉर्मर रजिस्ट्रेशन एवं ईक़ेवाईसी करने को लेकर शुक्रवार को सभी पंचायतों में कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित केम्प में राजस्व कर्मचारी, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक, सर्वे अमीन सहित डाटा इंट्री ऑपरेटरों ने भाग लिया। पंचायत स्तर पर मुखिया ने भी अपने पंचायत क़े लोगों को प्रेरित करने के साथ आयोजित कैंप में भाग लेकर फार्मर रजिस्ट्रेशन व ईक़ेवाईसी को लेकर प्रेरित किया। जानकारी देते हुए सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया की शाम 5 बजे तक आयोजित केम्प में करीब 700 लोगों का फॉर्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस बीच सर्वर एवं एप्प की भी हल्की समस्या आयी जिसे विभाग के द्वारा समय रहते सुलझाया गया। शनिवार को भी पंचायतों में शिविर का आयोजन कर सभी संबंधित लाभुकों को शिविर से जुड़ने हेतु अनुरोध क...