भागलपुर, जनवरी 12 -- बांका। फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत खेसर-रामपुर मार्ग पर आमाटीकर गांव के पास सड़क दुर्घटना में धोरैया के बाराटीकर निवासी कुमार संदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से जा रहा था, तभी अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को फुल्लीडुमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि से ग्रामीणों में चिंता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...