बांका, मई 26 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के इंग्लिश मोड़ शंभूगंज पथ पर बाजा मोड़ के समीप कार एवं बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल युवक शंभूगंज थाना क्षेत्र के शोभनाथपुर गांव के अविनाश कुमार ने बताया कि वह इंगलिश मोड़ से बाइक से अपने घर जा रहे थे। बाजा मोड़ के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही कार से उनकी टक्कर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि कार चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस वहां पहुंचा तथा घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया तथा उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.