बांका, जून 14 -- बांका, एक संवाददाता। शु्क्रवार को महिलाओं के सामाजिक सशक्तीकरण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के प्रचार-प्रसार के लिए सखी वार्ता सह बेटी बचाओ, बेटी पढाओ जारूकता कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड बाँका के दोमुहान पंचायत के रानीबाँध गाँव में महिला संवाद के दौरान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं/ बालिकाओं को जानकारी देते हुए जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय बाँका के जिला मिशन समन्वयक ने कहा कि जिला मुख्यालय समाहरणालय परिसर बांका के पास वन स्टाप सेंटर एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय संचालित है। इस कार्यालय के माध्यम से महिलाएं एवं बालिकाऐं अपनी समस्याओ का समाधान तथा योजना का लाभ लेने में सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.