बांका, मार्च 27 -- बांका, एक संवाददाता। उत्पाद टीम ने मंगलवार की शाम शहर के एक होटल में छापेमारी कर शिक्षा विभाग के एक उच्च वर्गीय लिपिक पंकज कुमार सहित पांच लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। डीएम के संज्ञान पर डीईओ ने लिपिक पंकज कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा है। उत्पाद अधीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि शहर के एक होटल में शराब पार्टी चल रही है। होटल में पदाधिकारी दीपक महतो के नेतृत्व में टीम के द्वारा छापेमारी की गई। जहां से एक कमरे में पांच लोग शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार शराबियों में तीन बांका व दो भागलपुर के रहने वाले है। इनमें बांका के भीमसेन निवासी कारोबारी सौरभ कुमार सिंह, पंजियारा के दिलीप कुमार, बाराहाट निवासी राकेश कुमार, भागलपुर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.