बांका, जनवरी 9 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। धोरैया थाना पुलिस ने कुरमा फत्तूचक मार्ग से शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि तस्कर पुलिस को देख बाइक छोड़कर फरार हो गया। वाहन तलाशी के दौरान 145 बोतल देसी मसालेदार शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात चालक व वाहन मालिक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...