बांका, नवम्बर 30 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय स्थित वैशम में शनिवार को बीडीओ अजेश कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवास पर्यवेक्षक, लेखपाल तथा सभी आवास सहायक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बीडीओ ने आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर गहरी नाराज़गी जताते हुए संबंधित कर्मियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन लाभार्थियों को पहली और दूसरी किस्त की राशि जारी की जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य अपेक्षित स्तर तक नहीं हुआ है, ऐसे मामलों को चिन्हित कर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराया जाए।बीडीओ ने यह भी निर्देश दिया कि आवास की राशि लेने के बाद भी निर्माण में रुचि नहीं दिखाने वाले लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही ...