बांका, सितम्बर 22 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। विद्यालय रसोईयों को सम्मानजनक वेतन और सुविधाएं देने की मांग को लेकर रविवार को कटोरिया इंटरस्तरीय हाई स्कूल परिसर में भारतीय विद्यालय रसोइया संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ की प्रखंड अध्यक्ष आसमी देवी ने की, जबकि जिला संयोजक कासिम उद्दीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। बैठक में कटोरिया एवं चांदन प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक, प्रोन्नत और माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोईयों ने भाग लिया। बैठक के दौरान रसोईयों ने अपनी सभी मांगों पर चर्चा परिचर्चा की और 10000 रुपए वेतनमान देने की मांग सरकार से किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उनके वेतन को 1650 रूपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 3300 रुपए किया गया है। जो कि काफी कम है। इतने कम पैसों में रोटी, कपड़ा, शिक्षा कुछ भी संभव नहीं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.