बांका, दिसम्बर 12 -- बांका, एक संवाददाता। शुक्रवार को कटोरिया विधायक पूरन लाल गुड्डू का अभिवादन बांका में समाजसेवी राहुल डोकानियां के आवास पर किया गया। मौके पर बांका के कुछ गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस मौके पर मंदार पर्वत के सर्वांगीण विकास एवं आगामी बोंसी मेल पर विस्तृत चर्चा हुई l वैदिक काल से आ रहे इस बौंसी मेले में संपूर्ण ग्रामीण जीवन की आवश्यकता की सामग्री मिल जाती है या कहे तो संपूर्ण ग्रामीण जीवन ही है बड़े बच्चे बूढ़े ग्रामीण कृषक महिलाएं सभी की ज़रूरतें की वस्तु उपलब्ध होती है इसको और बड़े स्तर पर भविष्य में करने की योजना पर भी चर्चा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...