भागलपुर, जनवरी 6 -- बांका। थाना क्षेत्र के पौकरी पंचायत अंतर्गत लाखा गांव में धान कुटाई से उत्पन्न विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक महिला सहित दो लोग जख्मी हो गए। घायलों का इलाज कराया गया है। मामले को लेकर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...