भागलपुर, नवम्बर 17 -- बांका। बांका जिले के मैनमा ओपी पुलिस ने देर रात रानीकित्ता गांव के समीप वाहनों की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने संदिग्ध हालत में बाइक सवार तीन युवकों को रोककर तलाशी ली, जिसमें उनसे एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत तीनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना लाया। पूछताछ में युवक हथियार रखने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सके। पुलिस का कहना है कि ये लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चला रही है ताकि अपराधी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...