बांका, अक्टूबर 7 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर मोहल्ले में रविवार की रात में एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया। मोगलानीचक गांव के घायल युवक चंडिका प्रसाद ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि रविवार की रात में वह अमरपुर बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे कि महमदपुर के ही बंटी यादव एवं छंगुरी यादव ने उन्हें बाइक से धक्का मार कर गिरा दिया तथा लोहे के रॉड एवं लाठी डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। इस दौरान दोनों ने गले से सोने का चेन एवं जेब से डेढ़ हजार रुपए छीन लिया। उन्होंने अपने भाई को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर उनके भाई वहां पहुंचे तथा उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...