भागलपुर, जनवरी 3 -- बांका । हिन्दुस्तान संवाददाता प्रखंड क्षेत्र की पड़रिया पंचायत स्थित मोहनपुर गांव में नल-जल योजना की पाइपलाइन वार्ड संख्या 9 की संकरी गली में पिछले चार माह से नहीं बिछाए जाने पर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभागीय संवेदक द्वारा काम अधूरा छोड़ा गया है, जिससे कई घरों तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। लोगों ने संवेदक के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द कार्य पूरा कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि संकरी गली का बहाना बनाकर काम टाल दिया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले को संबंधित विभाग के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...