बांका, जनवरी 11 -- बौंसी, निज संवाददाता। मंदार महोत्सव बौसी मेला के आयोजन को लेकर 13 जनवरी को डीएम एवं मेला ग्राउंड में संयुक्त ब्रीफिंग करेंगे। मंदार मेला एवं दोनों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एसडीएम अविनाश कुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजरतन कुमार सीओ कुमार रवि ने रविवार को पूरे बौसी मेला परिक्षेत्र का जायजा लिया। आज होने वाले ब्रीफिंग को लेकर एडीएम ने मेला ग्राउंड स्थित आयोजन स्थल पर सभी तैयारियां का ज्यादा लिया एवं पंडाल निर्माता सहित अन्य को आज हर हाल में कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। उद्घाटन स्थल पर मेला मंच को भी उन्होंने देखा ग्राम श्री मेला एवं व्यंजन मेल को आज रात तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। कृषि प्रदर्शनी में सभी विभागों को समय पर कार्य पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। कृषि प्रदर्शनी ...